शरीर को हैल्दी बनाए रखने और बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का सही होना बहुत जरूरी है। अगर इसमें कमी आ जाए तो इंसान को बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। इसे मजबूत बनाए रखने के लिए बैलेस डाइट का सेवन करना बहुत जरूरी है। इससे विटामिन,मिनरल्स,कैल्शियम,खनिज पदार्थ आदि हर तरह की कमी पूरी हो जाती है। इंम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में कुछ जरूरी तत्वों को शामिल करें।
बादाम
हर रोज रात को 8-10 बादाम भिगोकर सुबह खाने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को भी स्वस्थ रखते हैं। यह शरीर में बी-टाइप कोशिकाओं की संख्या बढ़ाने का काम करता है। ये कोशिकाएं एंटीबॉडीज का निर्माण करती हैं, जो बैड बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। हैल्दी रहने के लिए भिगे हुए बादाम का सेवन जरूर करें।
ब्रोकली
विटामिन ए और सी,प्रोटीन, कैल्शियम के अलावा और भी कई पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली दिल से संबंधित बीमारियों के लिए बैस्ट है। इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करने से इम्यून सिस्टम बेहतर हो जाता है। इसे उबाल कर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।
लहसुन
नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन इंफैक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार है। यह इंफैक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इम्यूनिटी को बढ़ाए रखना है तो इसके लिए दिन में 1 या 2 कप ग्रीन टी पीएं। इस बात का ख्याल रखें कि ग्रीन टी का सेवन जरूरत से ज्यादा न करें।
विटामिन डी युक्त आहार
विटामिन डी युक्त आहार हमारे लिए बहुत जरूरी है। इसका सेवन करने से रोगों से लड़ने की शक्ति बनी रहे। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी बेहद कारगर है। इसके अलावा दिल को स्वस्थ बनाने के लिए विटामन डी बहुत जरूरी है।





