head

Translate

This Article view

अगर कर लिया ये काम तो होजायेगी आपकी भी ऐसी फिगर? If you are interested in doing this, you will still be able to request it.

सुंदर दिखना हर महिला की चाहत होती है। लेकिन सही मायने में चेहरे की सुंदरता ही पूर्ण सुंदरता नहीं होती है बल्कि शरीर की सुंदरता को पूर्ण सुंदरता माना जाता है। 
यही कारण है कि पूर्ण सुंदरता हासिल करने के लिए महिलाएं अपने स्तनकमर और नितंब पर विशेष ध्यान देती हैं और अपने फिगर को लंबे समय तक मेंटेन करने के लिए वर्कआउट, एक्सरसाइज और उचित आहार का सहारा लेती हैं। 

कामसूत्र में 36 24 36  इसी आकार की शरीर वाली महिलाओं को आकर्षक कहा गया है। तभी से महिलाओं की शरीर की सुंदरता का पैमाना 36 24 36 इंच बन गया है। महिलाएं अपने शरीर को इस आकार में लाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं ताकि वह फिटिंग  के कपड़े पहनने के बाद सेक्सी दिख सकें। 36 इंच स्तन, 24 इंच कमर और 36 इंच नितंब के आकार को 36 24 36 साइज या बॉडी फिगर कहा जाता है। हालांकि सुंदरता सूरत की बजाय सीरत को मानी जाती है लेकिन जब वाह्य सौंदर्य(external beauty) की बात आती है तो महिलाओं के स्तन, कमर और नितंबों के आकार के आधार पर ही उन्हें पूर्ण रूप से सुंदर, सेक्सी और आकर्षक कहा जाता है।
सेक्सी फिगर बनाने के लिए क्या खाएं
शरीर के आकार और स्तन, कमर एवं नितंबों की साइज पर खानपान का बहुत असर पड़ता है इसलिए सेक्सी फिगर पाने के लिए आपको सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि क्या खाना चाहिए।
पत्तागोभी खाएं 
शरीर को लंबे समय तक छरहरा और सेक्सी बनाए रखने में पत्ता गोभी बहुत सहायक होता है। पत्ता गोभी में टार्टरिक एसिड पाया जाता है जो शुगर और कार्बोहाइड्रेट को वसा में नहीं बदलता है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर का वजन नहीं बढ़ता है और आपका शरीर की काया खराब नहीं होती है। यदि आप रोजाना दोपहर के भोजन में एक कटोरी पत्ता गोभी खाती हैं तो दो महीने के अंदर आपका शरीर स्लिम, सेक्सी और आपका फिगर आकर्षक हो जाएगा।
फिगर के लिए खाएं सोयाबीन
यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और यह शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी प्रदान करता है। अगर आप लंबे समय तक जवान दिखना चाहती हैं और अपने फिगर को मेंटेन रखना चाहती हैं तो आपको प्रतिदिन सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। यह शरीर के संतृप्त फैट को घटाता है। इसमें प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमे पाया जाने वाला आइसोफ्लेवोन्स कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और वसायुक्त कोशिकाओं का निर्माण होने से रोकता है।

ब्राउन अंडा खाएं '

अंडे की जर्दी में सभी तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। ब्राउन अंडे में अधिक मात्रा में प्रोटीन और बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होता है। स्लिम और सेक्सी फिगर बनाने के लिए महिलाओं को रोजाना नाश्ते में उबले हुआ ब्राउन एग खाना चाहिए। इससे उनका शरीर एकदम अलग तरीके का दिखायी देता है।

खाएं टमाटर

शरीर के रक्त शर्करा को घटाने एवं अधिक भूख को नियंत्रित करने के लिए टमाटर बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आप 36,24,36 फिगर बनाने के लिए कोई वर्कआउट या एक्सरसाइज करती है तो इसके साथ आपको प्रतिदिन टमाटर का भी सेवन करना चाहिए। टमाटर प्राकृतिक रूप से जांघों, कमर और पेट की चर्बी को कम करके शरीर के इन अंगों को आकर्षक बनाने में मदद करता है। लेकिन आपको कम से कम 3 महीने प्रतिदिन टमाटर का सेवन सलाद के रूप में करना पड़ेगा।

फिगर के लिए करें ये एक्सरसाइज 

सही तरीके के खानपान के अलावा एक्सरसाइज और वर्कआउट का भी महिलाओं के फिगर पर बहुत असर पड़ता है। क्योंकि एक्सरसाइज ही एक तरीका है जिसके माध्मम से शरीर के फैट को कम करके शरीर को छरहरा औऱ सेक्सी बनाया जा सकता है। 

स्क्वैट करना है जरूरी 

कूल्हों, जांघों और पेट की चर्बी कम कर कमर को सही आकार प्रदान करने के लिए स्क्वैट बहुत ही लोकप्रिय वर्कआउट है। विशेषरूप से यह महिलाओं के बीच अधिक लोकप्रिय है। यह एक्सरसाइज मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है और शरीर से फैट हटाकर पूरी बॉडी को टोन करने का काम करता है। यह एक्सरसाइज करने से शरीर के कुछ अंगों में उभार आता है और शरीर सेक्सी दिखायी देता है।
स्क्वैट करने के लिए दोनों पैरों को अलग करके जमीन पर खड़े हो जाएं और हाथों को जोड़कर प्रार्थना करने वाली मुद्रा में लाएं। इसके बाद एड़ियों पर शरीर का संतुलन बनाते हुए कमर और शरीर को कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में लाएं। आपके नितंब (buttocks) एकदम पीछे की ओर एवं जांघे (thighs) जमीन के समानांतर होना चाहिए। स्क्वैट का अभ्यास कई बार करें। शरीर को 36,24,36 के आकार में लाने के लिए यह एक ऐसा एक्सरसाइज है जिसे बालीवु़ड की अभिनेत्रियां भी करती हैं।

फिगर बनाने के लिए डम्ब बेल वर्कआउट करें

यह एक्सरसाइज बहुत आसान है। इसे घर पर या जिम में किया जा सकता है। डंब बेल वर्कआउटकरने के लिए जमीन या बेंच पर लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को जितना संभव हो सके जमीन से ऊपर उठाएं। अब दोनों हाथों में एक-एक डंब बेल पकड़ें और उन्हें सीने के नजदीक लाने की कोशिश करें। डंब बेल को एक साथ खींचे  और एक साथ ही पहले वाले पोजिशन में वापस लौंटें। डंब बेल एक्सरसाइज 20 बार करें। यह एक्सरसाइज करने से सीने और स्तन की मांसपेशियां अधिक सक्रिय होती हैं और स्तन को सुंदर आकार प्राप्त होता है। डंब बेल वर्कआउट उन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है जिनके स्तन छोटे हैं लेकिन वह उन्हें 36 के साइज में लाकर सेक्सी बनाना चाहती हैं।

उपविष्ठ कोणासन

यह एक्सरसाइज करने से शरीर लचीला बनता है और इस कारण आपके हिप्स और स्तनों का आकार सही तरीके से दिखायी देता है। यह आसन शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर कर शरीर को एक सुंदर आकार प्रदान करता है। उपविष्ठ कोणासन करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों के बगल से जमीन पर दोनों पैरों को खीचें या फैलाएं। इसके बाद 45 डिग्री का कोण बनाते हुए अपने दोनों हाथों को जमीन पर एक दूसरे से सटाकर रखें। हथेलियां एक दूसरे के ऊपर होनी चाहिए और सिर जमीन की ओर हल्का सा झुका होना चाहिए। 

द ब्रिज पोज

यह एक ऐसा एक्सरसाइज है जो कूल्हों को मजबूत बनाता है और शरीर को सही आकार प्रदान करता है। ब्रिज एक्सरसाइज करने से फैशनेबल और सामान्य दोनों तरह के कपड़ो में आपके हिप्स और कमर पहले की अपेक्षा अधिक सुंदर और सेक्सी दिखायी देते हैं। यही कारण है कि ब्रिज एक्सरसाइज महिलाओं में काफी लोकप्रिय है। द ब्रिज एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और पैर के दोनों घुटनों को जमीन पर सीधा रख लें। इसके बाद जमीन पर पैरों के घुटने को सीधा रखते हुए ही अपने कूल्हों और जांघो को जमीन से ऊपर उठाएं। लेकिन आपका सिर और गर्दन जमीन पर ही होना चाहिए। इसके बाद दोनों हाथों से पैर की एड़ियों को पकड़े रखें। हालांकि यह एक्सरसाइज थोड़ी कठिन जरूर है लेकिन शरीर को सुडौल बनाने में यह बहुत मदद करती है।

पुशअप्स

स्तन सहित पूरे शरीर को टोन करने एवं शरीर को आकर्षक आकार में लाने के लिए पुश अप्स एक बढ़िया एक्सरसाइज है। पुश अप्स सिर्फ एब्स बनाने के लिए ही नही किया जाता है बल्कि यह स्तन को टोन करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पुश अप्स करने के लिए प्लैंक  पोजिशन में आ जाएं औऱ शरीर को सीधा रखें। इसके बाद दोनों भुजाओं  को 45 डिग्री के कोण पर रखते हुए शरीर को जमीन पर इस तरह ले जाएं कि आपका सीना जमीन छूने से सिर्फ थोड़ा ऊपर हो। यह क्रिया दस बार दोहराएं। स्तन को सुडौल और आकर्षक बनाने के लिए यह सर्वोत्तम एक्सरसाइज है।

सेक्सी फिगर को बनाए रखने के लिए जरूरी टिप्स 

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं ताकि शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते रहें और वसा जमने की संभावना दूर हो जाए।
  • प्रतिदिन वर्कआउट एवं एक्सरसाइज करें ताकि आपका फिगर लंबे समय तक आकर्षक (charming) बना रहे।
  • अधिक शुगर युक्त पेय पदार्थ न पीएं, फास्ट फूड, पैकेट बंद चिप्स या अन्य खाद्य पदार्थ न खाएं अन्यथा आपके शरीर का फिगर खराब होते देर नहीं लगेगी।
  • खुश रहें और अच्छे कपड़े पहनकर अपने सेक्सी फिगर (sexy figure) में खुद को अधिक आत्मविश्वास से भरा पाएं।

old dark spots removal home remedies घरेलू चीजों पुरानी चोट के निशान को भी गायब करेंगी

शरीर पर पड़े निशाना देखने में बहुत गंदे लगते हैं। घाव के निशान का हमारी मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है। बचपन में खेलते-खेलते या फिर दुर्घटना के कारण चोट लग जाती है। चोट तो भर जाती है मगर इसके निशान नहीं मिटते। लोग चोट के निशान मिटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट, सर्जरी का सहारा लेते हैं। इस तरह के ट्रीटमेंट करवाने में बहुत पैसे लगते हैं।  कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर चोट के निशानों को मिटा सकते हैं। 



एलोवेरा 
एलोवेरा जेल वैसे भी फेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एलोवेरा जेल को दाग पर लगाएं। रात को इसका इस्तेमाल करने से जल्द फायदा मिलेगा।
नींबू शरीर पर पड़े निशान को मिटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो चोट के निशान को कम करने में सहायक है। मगर ध्यान रहे कि नींबू को सीधा चोट पर ना लगाएं। नींबू का रस निकालकर रूई की सहायता से चोट पर लगाएं। रोजाना एक हफ्ते तक नींबू का रस लगाएं चोट के निशान मिट जाएंगे। 

खीरा
खीरा शरीर हैल्दी रखने के साथ ही त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। आप चाहे तो खीरे का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। रोजाना इसको घाव पर लगाने से कुछ ही दिनों में  निशान मिट जाएंगे।

मक्खन
मक्खन त्वचा के लिए बहुत अच्छा है और प्राकृतिक सौंदर्य एजेंट के रूप में वर्षों से इसका इस्तेमाल किया गया है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा पर सीधे लगाए मक्खन से काले धब्बे मिटाने में जबरदस्त मदद करेगा। इसे लगाए और कुछ देर इंतज़ार करे फिर साफ़ करे। यदि आपके पास मुँहासे है या तेल की त्वचा से ग्रस्त हैं तो मक्खन के लिए थोड़ा नींबू का रस मिलाकर अच्छा काम करेगा। मक्खन में टमाटर के रस को मिलाने से अत्यधिक फायदेमंद होता है।
शहद 
शहद से भी घाव के निशान को आसानी से मिटाया जा सकता है। शहद में नींबू का रस मिलाकर लगाने से जल्दी चोट के निशान दूर हो जाते हैं। अगर आप भी जल्दी से चोट के निशानों को मिटाना चाहते हैं तो रोजाना शहद और नींबू का पेस्ट लगाएं। 

चंदन चंदन पाऊडर में गुलाब जल और 2 चम्मच दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर चोट पर लगाएं। इस पेस्ट को 1 घंटे तक सूखने के लिए रख दें। फिर ठंडे पानी से धोएं। एेसा करने से धीरे-धीरे निशान कम हो जाएंगे।  



shirshasana benefit टोन्ड फिगर पाने के लिए करती है शीर्षासन

आप भी अपनी फिगर को सैक्सी लुक देना चाहती है और बॉलीवुड दीवाज की तरह फिट और टोन्ड बॉडी में दिखना पसंद करती हैं तो शीर्षासन सबसे बैस्ट ऑप्शन हैं। वैसे हर कोई सैक्सी फिगर पाना चाहता है लेकिन बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान की बदलती आदतों के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है, जिसका असर हमारी फिगर पर पड़ता हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाएं जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ  शीर्षासन का भी सहारा लेती हैं, जिसकी वजह से वह फिट और टोन्ड बॉडी में नजर आती हैं। 
शीर्षासन के फायदे
शीर्षासन न केवल सेक्सी फिगर पाने के लिए किया जाता है बल्कि इससे कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां भी दूर रहती हैं। इस आसन को करने से  ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक और दिमांग शांत रहता है , तनाव दूर होता हैं। इसके अलावा इस योग को करके हाथों-पैरों और रीढ़ की हड्डियों को मजबूत, पाचन दुरुस्त, अस्थमा, बांझपन, अनिद्रा जैसी कई प्रॉबल्म से निजात पाया जा सकता हैं। इतना ही नहीं, इस योगासन से चेहरे पर ग्लो भी बढ़ता हैं। 

शीर्षासन करने की विधि?
शीर्षासन में सिर या हाथों के बल बॉडी को उल्टा किया जा सकता है और बॉडी को पूरा बैलेंस करके रखा जाता हैं। दरअसल, सिर के बल किए जाने के कारण ही इस आसन को शीर्षासन कहते हैं। आइए देखते है उन हसिनाओं की वीडियो जो शीर्षासन करके अपनी फिगर को मैंटेन और चेहरे को ग्लोइंग रखती हैं। 

आलिया की तरह अपने हाथों पर पूरी बॉडी का बैलेंस बनाएं और इस शीर्षासन के जरिए अपने आप को सैक्सी लुक दें। 



सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिगर को पहले से काफी टोन्ड कर लिया है, जिसके क्रेडिट शायद हम उनके द्वारा किए योगासन को भी देंगे। उन्हीं योगासन में शीर्षासन भी शामिल है, जिसे करते हुए उन्होंने वीडियो भी शेयर की थी। 
शिल्पा शेट्टी भी अपने आपको फिट और अपनी फिगर को टोन्ड बनाने के लिए शीर्षासन करती हैं। 

benefit of bindi बिंदी के फायदे

बिंदी का हिंदू संस्कृति में भी खास महत्व है। इसे सुहाग की निशानी भी माना जाता है। ट्रेडिशनल आउटफिट यानि साड़ी या फिर सूट पहना हो तो बिंदी लगाने से ही लुक को पूरी ग्रेस मिलती है। माथे पर आंखों के बीच लगाई जाने वाली बिंदी खूबसूरती तो बढ़ाती ही है लेकिन इसके कई वैज्ञानिक कारण भी है। शादीशुदा औरत अक्सर अपने माथे पर बिंदी लगाती हैं। इसे औरत के श्रृंगार में खास जगह दी गई है। इसके अलावा जो सेहत से जुड़ी ढेरों परेशानियों को दूर करते हैं। इसके फायदों को जानकर हर महिला शायद बिंदी लगाना पसंद करती है। इसके अलावा यह बात भी सही है कि माथे पर लगी झिलमिलाती बिंदी औरतों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। 

बिंदी का असली नाम बिंदी का नाम संस्कृति शब्द बिंदू पर पड़ा। जिसे बाद में बिंदी कहा जाने लगा। पुराने समय में लोग पूजा के समय माथे पर लाल रंग का बिंदु यानि तिलक लगाते थे। बिंदी माथे पर भौहों के बीच लगाई जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसे सुहाग की निशानी माना जाता है। धीरे-धीरे लाल रंग का यह बिंदू कलरफुल और मैचिंग बिंदी में तबदील हो गया। आजकल लोग डिजाइनर बिंदी लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। 

सिर दर्द से छुटकारा
सिर में दर्द है तो एक्यूप्रेशन के सिद्घांत अनुसार अजा चक्र के बिंदु द्वारा इससे राहत पाई जा सकती है। बिंदी लगाने से इस चक्र पर दवाब पड़ता है और खून का दौरा सामान्य हो जाता है। इस ‌बिंदु से नसें व रक्त कोशिकाएं सक्रिय होती हैं जिससे दर्द से राहत मिलती है।
बढती है एकाग्रतामन को शांत और एकाग्र रखने में भी बिंदी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। माथे पर बिंदी लगाने से यह बिंदु जागृत हो जाता है, जिससे मानसिक शांति बढ़ती है और मन की एकाग्रता बढ़ने लगती है। 
बॉडी में बरकरार रहती है एनर्जी
भौहों के बीच जहां बिंदी लगाई जाती है यह स्थान तंत्रिका बिंदु होती है। इसे अजा चक्र भी कहते हैं। यह चक्र बुद्धिमता के साथ-साथ नियंत्रण का भी प्रतीक है। अजा चक्र पर बिंदी लगाने से यह ऊर्जा बरकरार रहती है, इसलिए बिंदी लगाने वाले लोग दूसरों के अलावा खुद पर जल्दी नियंत्रण पा लेते हैं। 
अनिद्रा दूरबिंदी लगाने से अनिद्रा दूर करने में भी सहायता मिलती है। यह मन शांत रखने के साथ-साथ चेहरे,गर्दन,पीठ और चेहरे की मांसपेशियों को आराम देती हैं। इससे मानसिक तनाव भी दूर रहता है। 
सुनने की क्षमता में बढ़ावा
माथे पर बिंदी लगाने वाले स्थान के पास कान से जुड़ी हुई नस भी गुजरती है। बिंदी लगाने से इस पर दवाब पड़ता है, जिससे सुनने की क्षमता बढ़ती है। 

आंखों के लिए फायदेमंद
जिस जगह पर बिंदी लगाई जाती है वह सुप्राट्रोक्लियर नर्व से संबंधित होती है। जिस पर दवाब पड़ने से आंखों को अलग-अलग दिशाओं में देखने में मदद मिलती है। माथे पर बिंदी लगाने से तबीयच कम खराब होती है।


Searches related to benefit of bindi


describe the feeling of kiss रोज 'किस' करना है जरूरी

प्यार भरे रिश्ते में मिठास घोलने का काम करती है किस यानी चुंबन। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पूरे दिन में एक किस काफी मायने रखती है, यह न केवल आपको दूसरे के प्रति प्यार बल्कि सुरक्षा का अहसास भी होता है। किस के जरिए ही हम रिश्ते में आईं कड़वाहट को खत्म कर सकते है और पार्टनर से अपना प्यार जाहिर कर सकते है। आज हम आपको किस से जुड़ी बातें बताएंगे, जिन्हें आपको पता चलेगा कि प्यार में किस करना भी जरूरी हैं। 
रिश्ते में नजदीकियां किस करने से नजदीकियां बढ़ती है। अगर आपके और पार्टनर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो अपने पार्टनर को मिठी-सी किस देकर उनका गुस्सा शांत करें। '

आपसी मतभेद होते है कम 
अगर आपके बीच बात-बात पर झगड़ा होता रहता है तो इसके कम करने के लिए अपनी रूटीन लाइफ में किस का सहारा लें। इससे पार्टनर का गुस्सा भी प्यार में बदल जाएगा।  
प्यार का इजहार पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए किस सबसे अच्छा तरीका है। किस के जरिए आप अपना प्यार पार्टनर से जाहिर कर सकते हैै। 
तनाव होगा कम हर कोई तनावग्रस्त रहता है। अगर आप भी तनाव से परेशान है तो आपने पार्टनर साथ बैठकर दो प्यार बरी बातें करें और उन्हें किस करके देखें, इससे मन को अलग ही सुकून मिलेगा।  
रिश्ते में रोमांस 
अगर आपकी लाइफ नीरस बन चुकी है तो उसमें रोमांस भरने का काम करेगी किस। रोजाना अपने पार्टनर को किस करें रोमांस को जगाए ऱखें। 
पार्टनर के आंकने में मदद शोध के अनुसार पार्टनर को आंकने के लिए किस काफी है। इसलिए अपने रिश्ते में प्यार बनाएं रखने के लिए पार्टनर को रोज मिठी और प्यार भरी किस करें। 
भावनात्मक लगाव
किस करने से रिश्ता केवल दिल से नहीं बल्कि एक-दूसरे के बीच भावनात्मक लगाव भी बढ़ जाता है। इससे कपल्स की भावनाएं एक-दूसरे से जुड़ जाती है। 

about sleeping positions सोने का तरीका

सोने की गलत पोजीशन से मांसपेशियों में एेठन, रक्त प्रवाह में गड़बड़ी और चोट का कारण भी बन सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, बाईं करवट सोना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। बुरी नींद न सिर्फ दर्द का कारण बनती है बल्कि इससे आप और कई बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। मगर आप कितने घंटे सोते है इस ज्यादा इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप किस पोजीशन में सोते हैं। 


1.बाईं करवट सोने से दिल पर ज्यादा दवाब नहीं पड़ता और वद ठीक से कार्य करता है। इससे आप अधिक समय तक स्वस्थ रहते हैं और दिल की बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

2.बाईं करवट लेकर सोने से शरीर के अन्य अंग और दिमाग में रक्त के साथ ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छी तरह होता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है और अंदरूनी अंग भी ठीक से अपना कार्य करते हैं। 

3.गर्भवती महिलाओं के लिए बाईं करवट सोना ही सबसे बेहतर होता है। क्योंकि उससे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता। इसके अलावा इस करवट सोने से एड़ी, हाथों और पैरों में सूजन की समस्या भी नहीं होती।

4.बाईं करवट सोने से शरीर में रक्त कर संचार बेहतर होता है और नींद भी अच्छी आती है। इस तरह से सोने पर आपको उठने पर थकान महसूस नहीं होगी और पेट संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं।


5.बाईं करवट लेकर सोने से पाचन तंत्र पर दवाब नहीं पड़ता, जिससे भोजन अच्छी तरह पच जाता है। अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो बाईं ओर सोने से आपको इससे राहत मिल जाएगी। इससे गुरूत्वाकर्षण के कारण भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में बहुत आराम से पहुंचता है और सुबह पेट साफ होने में आसानी होती है। अगर आपको पेट संबंधी जैसे पेट का फूलना, गैस बनना, एसिडिटी की समस्या आदि है तो इस बाईं करवट लेकर सोना चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार, बाईं करवट में सोने से शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिन धीरे-धीरे लसिका तंत्र द्वारा निकल जाते हैं, क्योंकि बाई ओर सोने से हमारे लीवर पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं पड़ता। इससे आप कई बीमारियों से बच जाते है।

6.बाईं तरफ सोने से खर्राटों को रोकने में भी मदद मिलती है। इसका कारण यह है कि यह आपकी जीभ और गले को न्यूट्रल पोजीशन में रखता है और आपके वायुमार्ग को साफ रखता है। इससे आप सही तरीके से सांस ले पाते हैं और खर्राटे नहीं आते।


stairs design सीढियों पर भी वॉलपेपर

आजकल दीवारों पर लगाने के लिए नए नए डिज़ाइन वॉलपेपर होते है जो आपके  कमरे की दीवार की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है लेकिन आजकल सीढियों पर भी वॉलपेपर लगते है जो आपके सीढ़ियों की खूबसूरती बढ़ा देते है। 







chitika1

azn

Popular Posts