अच्छी सेहत के लिए सभी कोशिश करते हैं। एक सर्वे के अनुसार एक साधारण आदमी अपने वार्षिक बजट में से फिट रहने के लिए तकरीबन 12% खर्च कर देता है लेकिन समय-समय पर मिलने वाली सेहत संबधी जानकारियां हमें परेशानी में डाल देती हैं। दुनियाभर में हो रहे शोध तथा नित छपते स्वास्थ्य लेख हमें ऐसी गलतफहमियों से दूर रहने की सलाह देते हैं
1.ठंडा मौसम हमेशा बनाता है बीमार
बहुत से लोग मानते हैं कि ठंडे मौसम में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं लेकिन ये धारणा गलत है क्योंकि गर्मियों के मुकाबले ठंडे मौसम में बीमारियां कम फैलती है।
बहुत से लोग मानते हैं कि ठंडे मौसम में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं लेकिन ये धारणा गलत है क्योंकि गर्मियों के मुकाबले ठंडे मौसम में बीमारियां कम फैलती है।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEieNe6Uksar7g-HZoWEnH1tsrzF_oFC1Teu1xCP-ovD8xp05Y_NHSL2Uvd5HILxNKYX3GaVHYWmIHMMJDG50KBHv5l45LV_sB8sc0EVOJmfNLQ7l4TnAE1TxZIXfJqbNnkMRR5NvVFhd7k/s320/tandenpoetsen2.jpg)
बड़े बुजुर्ग मानते हैं कि दांतों को साफ करने के लिए नीम की दातुन का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा नही है पुराने समय का खान-पान नैचुरल होता था जबकि आज हमारा भोजन कैमिकलयुक्त हो गया है इसलिए दांतो की सफाई के लिए सोफ्ट ब्रश का प्रयोग करना चाहिए।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiVFdUOJcwEvsL3sIwsISPeB8uvSe5DpsA-0VklpZizHJb4K7ULW2W84sStQk52kmzdCFDm-feYHrUolijEfPtrB6oqgeH0jPtqHXs_c6W9D2q4eJerFZeN58qMYSG0fDNZw_OxRWe5GSI/s320/maxresdefault+%25288%2529.jpg)
भोजन में सख्त चीजें नही खानी चाहिए ये भ्रम गलत है क्योंकि सख्त चीज़े हमारे दांतों और मसूड़़ों को मजबूत बनाती हैं, इसलिए कभी-कभी गन्ना, अमरूद जैसी सख्त चीजें भी खानी चाहिए।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgVpnGauRRi7rjdxKCyYv-UsFu128vOHLCjgE9ENX5VvdoB4uAnRsC8pC9csrhuN91U74Hze8k6hzO73Z1sTjPPVtwnTkxrhXKVoLuVXewtnhpISB8vBMt6b_jZ2xyqWflD5JoI78PpSN4/s320/Blood-Donation.jpg)
5.सिर से निकलती है सारी गर्मी
आम धारणा है कि हमारे शरीर की गर्मी सिर से निकलती है। यह सोचना गलत है क्योंकि गर्मी शरीर के उन सभी अंगों से निकलती है जिन्हें हम कपड़ो से नही ढ़कते जैसे सिर, पैर, हाथ आदि।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh4oiRWbH-jtayf0rRllXGAaJUHhGcsx2VnLGOksEUERvCeOSMiNEeVH9FGttyip1qAUjIbW0guz5AVEM2EpvnMzcEMNnRuZjpG6acET6trYkfW0YPRyCxmlAr6JF_Gw0stqN8BvsRpLro/s320/Milk.jpg)
6.दूध पीने से कफ बनाता है
ज्यादातर सुनने को मिलता है कि दूध पीने से कफ बनती है। ऐसा बिल्कुल नही है क्योंकि एक स्टडी में वायरल बुखार ले कई मरीजों ने अपनी इच्छा से काफी मात्रा में दूध पिया। रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने पाया कि दूध पीने वाले मरीजों में से किसी को भी कफ की प्रॉब्लम नही हुई।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg_1zPO7jH4BWRCMu6aIiad2kS5MYO-tX-5_s3CnMJrHgGVe1p-U0ASAal3ki_-8wPNsRHXCbzjVM_mffNZgnHeGpkj9eeY6Vi1AuAegnlb6VSYz_eI2aQGa7U_FA1wLKDA1MMPeFiPjOc/s320/woman-taking-oral-probiotic.jpg)
कई लोगों का सोचना है कि गर्भ निरोधक गोलियां एंटीबायोटिक दवाओं के साथ नहीं लेनी चाहिए ऐसा करने से गोलियां सही असर नही करती। जबकि यह सोच गलत है गर्भ निरोधक गोलियों को नियत समय पर ही लेना चाहिए।
No comments:
Post a Comment