head

Translate

This Article view

daliya benefit दलिया खाने के फायदे

स्वास्थ की दृष्टी से दलिया का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कई है जिसमे शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना, दिल का सुचारू रुप से काम करना और शरीर के मेटाबोल्जिम को स्वस्थ्य बनाए रखना। अगर आप अपने नाश्ते में एक कटोरी दलिया का रोजाना सेवन करते है तो इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रह सकते है. आप दलिया को विभिन्न तरीके से बना सकते है। इसमें पौष्टिक तत्व को बढ़ाने के लिए आप वेजिटेबल  का मिला सकते है। वेजिटेबल युक्त बना दलिया ने सिर्फ खाने पौष्टिक व स्वादिष्ट होता है बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है 


साबुत अनाज  को पीसकर दलिया बनाया जाता है दलिया आनाज का ही रूप होता है इससे अनांज के किसी भी हिस्से को अलग नहीं किया जाता यह whole grains से बना होता है इसलिए इसे बनाना आसान होता है दलिया मीठा और सादा दोनों तरह से खाया जाता है दलिया पचने में भी आसान होता है।

दलिया में मौजूद विटामिन व प्रोटीन पूरे दिन आपको ऊर्जावान बनाएं रखने में मदद करता है। इसमें लो कैलोरी और फाइबर  की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल को मैंटेन करने में मदद करता है। दलिया के इस्तेमाल से हमारे शरीर में सभी प्रकार के तत्वों की मात्रा को पूरा करता है।

शरीर में आयरन की कमी के कारण कई तरह के बीमारी हो सकती है। आयरन की मात्रा कम होने से शरीर में हीमोग्लोबिन  का स्तर भी कम हो जाता है। खून की कमी के कारण शरीर में कमजोरी व थकान महसूस होती है। लेकिन दलिया का रोजाना सेवन से शरीर में आयरन की कमी (Lack of iron) को दूर करता है। दलिया में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा दलिया खाने से शरीर का तापमान भी मेंटेन रहता है।

शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए मिनिरल का खाने में सेवन करना बहुत जरूरी है। दलिया में मैग्नीशियम का भरपूर मात्रा होती है। इस मिनिरल से लगभग 300 से भी ज्यादा तरह के एंजाइम बनाए जा सकते है। खासकर ऐसे एंजाइम जिसकी मदद से हम इंसुलिन को बना सकते है। नाश्ते में दलिया का सेवन करने से टाइप -2 डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

आज की जीवनशैली के कारण मोटापा कई तरह की बीमारियों को दावत दे रहा है, लेकिन अगर आप हर दिन दलिया का सेवन करते है तो ये आपके वजन को बढ़ने से रोकता है। कम मात्रा में भी दलिया का सेवन करने से आपका पेट भरा हुआ सा लगता है।
दलिया में कैल्शियम और मैग्नीशियम  का भरपूर मात्रा होता है। ये दोनों ही मिनिरल्स हमारे शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। बढ़ती उम्र के साथ हड्डिया कमजोर होती जाती है लेकिन दलिया का सेवन करते रहने से जोड़ो की दर्द  की समस्या नहीं होती है। 
दलिया खाने से सबसे बड़ा फायदा कैंसर से बचाव में है। दलिया में फाइबर का प्रचुर मात्रा में पाए जाने से ब्रेस्ट कैंसर  की संभावनाए का काफी हद तक कम करता है।

No comments:

Post a Comment

chitika1

azn

Popular Posts