head

Translate

This Article view

vastu tips for money धन में वर्षा चाहिए तो घर से ये चीजे हटा दे

घर आपका चाहे जैसा हो, पर अगर आप उसमें से इन चीज़ों का सफाया कर देंगे तो, आप जीवन भर खुश और पैसे वाले बनें रहेंगे।  कई बार होता यह है कि हमारा घर तो वास्तु केहिसाब से ही बना होता है, मगर हम उसमें रखी कुछ चीज़ों पर ध्यान नहीं दे पाते, जो हमारे घर के विनाश का कारण बन जाती है। वास्तु के अनुसार, घर में कई ऐसी चीज़ें होती हैं, जिसका बुरा असर सीधे आपके पैसों पर पड़ता है। इन चीज़ों को हटाने पर अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो, आप कब गरीबी के रास्ते चले जाएंगे, आपको खुद ही मालूम नहीं पड़ेगा।
टपकने वाले नल ना सिर्फ पानी वेस्ट करते हैं बल्कि घर की सकारात्मक ऊर्जा को घर के बाहर घसीटने का काम भी करते हैं।


पुराने पूजा के फूल रोज भगवान की पूजा करते समय जो फूल आप उन्‍हें चढ़ाती हैं, वह दूसरे दिन पुराने हो जाते हैं। उस जगह को रोज साफ कर के फूलों को हटा दिया कीजिये। नहीं तो इससे घर में गरीबी वास करने लगती है।



पेड़ पौधों की सूखी पत्तियों को काट कर अलग कर दिया करें। साथ ही घांस-फूंस को झाडू मार कर बाहर फेक दिया करें नहीं तो गरीबी आ सकती है।

घर की छत पर रखा कबाड़ अक्सर लोगों की घरों की छतों पर कूड़ा या पुराना फर्नीचर पड़ा होता है, जिसे तुंरत साफ करना चाहिये नहीं तो गरीबी वास करने लगती है।

कहा जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होने गरीबी के साथ-साथ घर में अस्थिरता भी आ जाती है। अगर आपके घर में ऐसा ही एक घोंसला है, तो रसे घर से दूर रख दें।




एक मधुमक्खी का छत्ता आप के लिए ना सिर्फ खतरनाक ही है, बल्कि यह घर में दुर्भाग्य और गरीबी को आकर्षित करता है। इसे घर से जल्द से जल्द दूर करें।
                                   
घर में मकड़ी का जाला आपके जीवन में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का संकेत है --- तुरंत इसे हटाएं और अपने घर को साफ करें।  यह ना खराब वास्तू का प्रतीक है बल्कि यह घर में निगेटिव एनर्जी को भी आकर्षित करता है। इससे घर में गरीबी बनी रहती है।




घर में लूज़ या खराब तार नहीं रखना चाहिये। या फिर घर का कोई भी एलेक्‍ट्रिक अप्‍लायंस अगर काम करना बंद कर दे तो या तो उसे तुरंत रिपेयर करवाएं या फिर उसे घर से हटा दें।
                                      
चमगादड़ खराब स्वास्थ्य, दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियों, गरीबी या यहां तक कि मौत के पदाधिकारी माने माने जाते हैं। यदि आप कि क्षेत्र में चमगादड़ दिखते हैं, तो सूर्यास्त के बाद सभी खिड़कियां और दरवाजे सील कर दें, जिससे वह घर के अंदर ना आ पाएं।


दीवार में दरार या सेंध को तुरंत ठीक करवाएं नहीं तो घर में गरीबी आती है।

No comments:

Post a Comment

chitika1

azn

Popular Posts