घर में रहने वाले लोगों पर उसमें पड़ी चीजों का अच्छा और बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग घर बनवाते समय वास्तु का बहुत ध्यान रखते हैं। कई बार वास्तु दोष के कारण हंसता खेलता परिवार बर्वाद हो जाता है। आप यह जानकर थोड़े हैरान जरूर होंगे कि वास्तु की दृष्टि से न सिर्फ आपका बेडरुम बल्कि बाथरूम भी बहुत महत्व रखता है। अगर आपके बाथरूम में थोड़ा सा भी वास्तु दोष होगा तो परिवार के लोगों की सेहत आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। एेसे में इनके वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए यह 7 उपाय बहुत ही आसान और कारगर माने जाते हैं।
1. बाथरूम के वास्तुदोष को खत्म करने के लिए एक शीशे का बर्तन लें। उसमें नमकर डाल कर रख दें। मगर ध्यान रहे हर हफ्ते इस नमक को बदलते रहें।
2. बाथरूम बनाते समय इस बात का ध्यान रखें की इसके पानी की निकासी उत्तर या फिर पूर्व दिशा में होनी चाहिए। अगर पानी दक्षिण या पश्चिम की तरफ बहता है तो घर में क्लेश रहेगा।

4. बाथरूम में रखा टब या फिर बाल्टी को हमेशा भर कर रखें। एेसा करने से घर में खुशियां स्थायी रूप से बनी रहेंगी।
5. बाथरूम में बिजली के सामाना को दक्षिण-पूर्व दिशा दिशा में लगाएं। एेसा करने से घर की नाकारत्मक ऊर्जा दूर होती है।
6. टॉयलेट हमेशा ईशान कोण को छोड़कर कहीं भी बनाया जा सकता है। ईशान कोण में टॉयलेट बनाने से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां और आर्थिक कष्ट होने की सम्भावना रहती है।
7. आजकल बेडरूम के साथ अट्रैच बाथरूम बनाने का बहुत फैशन हैं जो कि गलत है। घर के बेडरूम और बाथरूम को अलग-अलग बनवाएं। इसके अलावा बाथरूम को किचन से भी दूर बनाएं। आपको जानकर हैरानी होगी बाथरूम को किचन या बेडरूम के साथ बनवाने के घर में हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।
No comments:
Post a Comment