क्या आपको भी अपने तकिये के बगैर नींद नहीं आती... अगर आपका जवाब हां है, तो ये जानकारी आपके लिए ही है। लंबे समय तक एक ही तकिये का इस्तेमाल करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
2 लंबे समय तक एक ही तकिये का प्रयोग करने के बाद वह पिचक जाता है और आपको उतना सुकून नहीं दे पाता जैसा शुरुआत में देता था। कई बार आप इसे समझ नहीं पाते और नींद में खलल महसूस करते हैं।
1 आप जिस तकिये का रोजाना प्रयोग करते हैं उसमें बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो घर में धूल कणों या पालतू जानवरों के जरिए प्रवेश करते हैं और आपको प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। ये आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बना सकता है।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjA2WZDsA_nkfZvS0VH9muWFFK1tu9fnsA3MTSIW3KOSLumckf0yEurRat6sQMQ86weSREDTHMn42AbCIX1zJePL-JdEfj2wJFz4oWHSP92MpWP-zD43tm-sJwU9AJTBsonQSq5G40C3WF6/s400/girl-resting-on-big-pile-of-pillows.jpg)
3 तकिये के पिचकने के कारण और भी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे सिर के निचले हिस्से में दर्द या अकड़न एवं कई बार यह असहनीय दर्द का कारण भी बन जाता है।
4 लंबे समय बाद तकिये का घनत्व कम होने के कारण आपका सोने का पॉश्चर भी बदलता है जिससे शरीर में दर्द की समस्या होती है। कई बार असहनीय पीठ दर्द भी हो सकता है।
5 अगर आपकी रातें अक्सर करवट बदलते हुए निकलती हैं और चैन की नींद बिल्कुल नहीं आ पा रही है तो आपको अपने पुराने तकिये को अलविदा कर देना चाहिए।
2 गीले बाल या फिर बालों में तेल लगाकर तकिये पर सिर न रखें, इससे बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं।
3 तकिये पर हमेशा कवर चढ़ाकर रखें।
4 तकिया कड़क न हो इस बात का ध्यान रखें।
5 एकदम नर्म तकिये सें भी परहेज करें।
No comments:
Post a Comment