head

Translate

This Article view

74,098

pigmentation home remedy झाइयों को दूर करने के सफल और असदार घरेलू नुस्खे!

खूबसूरत और बेदाग चेहरा किसे पसंद नहीं होता। मगर धूल-मिट्टी या फिर किसी अन्या कारण से चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं जो इंसान की पूरी पर्सनैलिटी को खराब कर देते हैं। एेसे में चेहरे पर पड़ी झांइयों को दूर करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं लेकिन इनसे कई बार साइड-इफैक्ट भी हो जाता है। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके झांइयों को 1 हफ्ते में गायब कर सकते हैं। 
 1.शहद और नींबू का रस
झाइयों को दूर करने के लिए शहद और नींबू के रस का एक पेस्ट बनाएं। 1 चम्मच शहद में 5 बूंदे नींबू के रस की मिला कर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो चेहरा धो लें। एेसा करने से 1 हफ्ते में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

2. गुलाब जल और चंदन पाउडर
चेहरे पर पड़ी झाइयों से राहत पाने करने के लिए 1 चम्मच रोज गुलाब और 2 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को आधा घंटे के लिए चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 4 बार इस पेस्ट को लगाएं। 
 3. नींबू और पानी
नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं तो जो झाइयों को गायब करने में सहायक है। दो चम्मच नींबू के रस में 4 चम्मच पानी मिलाकर झाइयों पर 1 घंटा लगाएं। हफ्तेभर में दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। 

4. एलोवेरा
एलोवेरा भी स्किन के दाग-धब्बों की दूर भगाने का काम करता है। ताजी एलोवेरा को चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में चेहरा बेदाग और गोरा होगा। 

5. पपीते का जूस या पल्प
पपीते का जूस और पल्प बेदाग चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। झाइयों वाली जगह पर पपीते का रस लगाएं। जब वह सुख जाए तो चेहरा धो लें। रोजाना एेसा करने से चेहरे से झाइयों के अलावा दूसरे सभी दाग भी दूर हो जाएंगे।



No comments:

Post a Comment

chitika1

azn

Popular Posts