क्स हर व्यक्ति के जीवन के बुनियादी जरूरतों में से एक है लेकिन ऑर्गेज्म या चरम सुख महिलाओं के लिए बहुत विशेष होता है। इसके पीछे मुख्य कारण उनके जननांगों की अलग संरचना है। महिलाओं की योनि में क्लिटोरिस होती है जिसे छूने पर उन्हें उत्तेजना होती है और यही उन्हें सेक्स के अंतिम चरण ऑर्गेज्म तक पहुंचाने का कार्य करती है। यही कारण है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के लिए ऑर्गेज्म का महत्व अधिक माना जाता है। इस लेख में आप जानेगे चरम सुख (ऑर्गेज्म) क्या होता है, सेक्स के दौरान चरम सुख में क्या होता है, महिलाओं के लिए चरम सुख (ऑर्गेज्म) पाने के तरीके, अधिक चरम सुख (ऑर्गेज्म) कैसे पाएं और चरम सुख लेने के फायदे क्या हैं।
सेक्स करते समय जब यौन उत्तेजना चरम पर पहुंच जाती है तो उस स्थिति को चरम सुख कहा जाता है। इस दौरान जननांगों के आसपास के मांसपेशियों में तेजी से संकुचन होता है जिसके कारण योनि से तरल पदार्थ का स्राव होता है। ऑर्गेज्म सेक्स का अंतिम चरण है और ऑर्गेज्म प्राप्त होने के बाद ही महिलाओं को सेक्स का पूरा आनंद एवं संतुष्टि प्राप्त होती है। ऑर्गेज्म महिला और पुरुष दोनों को प्राप्त होता है लेकिन महिलाओं को ऑर्गेज्म की प्राप्ति होने को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।
सेक्स या मस्टरबेशन के दौरान जैसे ही महिला को ऑर्गेज्म का अनुभव होना शुरू होता है उसके दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं और वह अपने साथी को अधिक तेज पकड़ लेती है।
ऑर्गेज्म का अनुभव होने पर महिलाओं के जननांगों की मांसपेशियों में तेजी से संकुचन होता है और जब योनि से चिपचिपा तरल पदार्थ बाहर निकल जाता है तब यौन उत्तेजना कम हो जाती है।
यदि महिला लगातार उत्तेजित रहती है और लंबे समय तक उत्तेजित रहती है तो वह कई बार चरम सुख (ऑर्गेज्म) का आनंद प्राप्त कर सकती है।
ऑर्गेज्म आने पर जब महिलाएं स्खलित होती हैं तो एक साफ तरल पदार्थ जननांगों की ग्रंथियों के पास से निकलता है इन ग्रंथियों को स्कीन ग्रंथि कहते हैं। इस दौरान यौन उत्तेजना चरम पर होती है।
एक स्टडी में पाया गया है कि लगभग 11 से 41 प्रतिशत महिलाओं को ही सेक्स और मस्टरबेशन के दौरान ऑर्गेज्म या चरम सुख की प्राप्ति होती है। सभी महिलाओं को सेक्स के दौरान चरम सुख नहीं मिल पाता है। आइये जानते हैं किन तरीकों से मिल सकता है चरम सुख का आनंद।
अधिक से अधिक और सेक्स के दौरान कई बार चरम सुख या ऑर्गेज्म की प्राप्ति के लिए महिलाओं को अपने पार्टनर के साथ अधिक देर तक फोरप्ले करना चाहिए। ऑर्गेज्म प्राप्त करने का यह बहुत आसान तरीका है और इससे आपको सेक्स के बाद सुख मिलेगा।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh2pTiU_pG5NZIR6PfLi5yw8cPKZgCm_TdLj3uteVOipxEEW9pPA9rMFIJGaApA5Mj9rK75Q0JPuFYWCb077b7BguE8c2qX0GHLKcZd_e9ixIVA4cP1RCFs5Rl1Us3rDZ04-9DoI6cwrCVD/s400/mXImJk-wtmTDI85cpkjI64XXXL4j3HpexhjNOf_P3YmryPKwJ94QGRtDb3Sbc6KY.jpg)
चरम सुख प्राप्त करने में महिलाओं की योनि के क्लिटोरिस की भूमिका होती है इसलिए उन्हें अपने पार्टनर से कहना चाहिए कि वह अलग-अलग तरह से क्लिटोरिस को छूएं।
सेक्स के दौरान उत्तेजना चरम पर होने पर महिलाओं के स्तन फूल जाते हैं और इस दौरान यदि उन्हें ऑर्गेज्म तेजी से महसूस होता है।
इसलिए सेक्स के दौरान महिलाओं को अपने पार्टनर से कहना चाहिए कि उनका ब्रेस्ट (breast) देर तक छूते रहें।
ऑर्गेज्म का सुख प्राप्त करने के लिए महिलाओं को सेक्स के दौरान अपने साथी से अपने शरीर के उन अंगों को छूने के लिए कहना चाहिए जिन्हें छूने पर उन्हें अधिक उत्तेजना होती है।
कामोत्तेजक कपड़े (sexy dress) पहनकर और अच्छा मूड बनाकर भी ऑर्गेज्म का आनंद लिया जा सकता है। आप चाहें तो अपने साथी से सेक्स के दौरान कामोत्तेजक बातें भी कर सकती हैं और अलग-अलग पोजिशन में सेक्स करने के लिए कह सकती हैं।
चरम सुख न प्राप्त होने के कारण
महिलाओं को ऑर्गेज्म की प्राप्ति न होने का कोई एक कारण नहीं है। आमतौर पर यह माना जाता है कि ऑर्गेज्म का आनंद न मिल पाने के पीछे शारीरिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक कारक जिम्मेदार होते हैं। आइये जानते हैं कि किन कारणों से कुछ महिलाओं को नहीं होती है ऑर्गेज्म की प्राप्ति।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhKTMsoM6uVChTyhN72ayp6DfbhQYGqceny81cHs5yF-eF9bUB4T0rN4U3sFtaYpukSF2XF8ihFmno9jCw21jP1HS2hpYuL7yS19o6FDKhsTivMdsy-cj5nTVtZ8NYyQjvtp1w5-QdEUsDw/s400/Maxim-K5-Gece-Kulubu.jpg)
यदि कोई महिला अपने जीवन में बहुत लंबे समय तक तनाव का सामना की हो तो उसे सेक्स के दौरान चरम सुख मिलने की संभावना घट जाती है। इसके अलावा यदि किसी महिला को मानसिक रोग हो तो उसे भी चरम सुख की प्राप्ति नहीं होती है।
यदि किसी महिला का सेक्स करने का मन न हो लेकिन वह अपने पति को मना नहीं कर पा रही हो तो इस स्थिति में पति के साथ जबरदस्ती सेक्स करने पर उसे ऑर्गेज्म की प्राप्ति नहीं होगी।
ऑर्गेज्म या चरम सुख प्राप्त न करने का एक कारण यह भी है कि यदि किसी महिला का पार्टनर उसके साथ सही तरीके से सेक्स नहीं कर पा रहा हो लेकिन वह शर्म के कारण उससे यह न बता पा रही हो कि उसे अच्छा नहीं लग रहा है या सेक्स में मजा नहीं आ रहा है तो इसके कारण भी उसे ऑर्गेज्म की प्राप्ति नहीं होती है।
महिलाओं को सेक्स के दौरान चरम सुख प्राप्त न होने का एक कारण यौन संबंधित बीमारियां भी हैं। यदि महिला को इस बीमारी के बारे में मालूम हो तो उसे बिना शर्म किए डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।
यदि किसी महिला को रात में अच्छी नींद नहीं आती है और वह सुबह देर से उठती है तो इस कारण भी उसे ऑर्गेज्म की प्राप्ति होने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा यदि वह धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन करती हो तो उसे यह परेशानी हो सकती है।
No comments:
Post a Comment