head

Translate

This Article view

These girls' lovely actions, लड़कियों की ये प्यारी अदाएं,

अगर आप लड़कों से पूछें तो वो बिना इंकार किए ही एक साथ इस बारे में अपनी सहमति दे देंगे। ऐसा लड़कियों में क्या होता है कि वो बड़ी आसानी से बिना किसी एफर्ट के दिल चुरा लेती हैं और सामने वाले को अंदाजा तक नहीं होता। लड़कियां, प्राकृतिक रूप से ही दिल चुराने वाली होती हैं।  शायद उनके लुक, आंखें और उनके अंदाज ही इसके लिए जिम्मेदार हैं। 

1.लड़कियों को अपने पार्टनर के लिए प्यार से खाना बनाना ही उन्हें ख़ास बना देता है। लड़के को अच्छा महसूस होता है उसे लगता है कि कोई है जो उसका ख्याल रखता है। वहीं खाना बनाते हुए लड़कियां अपने नेचुरल फॉर्म में रहती हैं और पूरे प्रयास से इस काम को करती हैं। उसके बाद आस लगाए हुए डिनर की टेबल पर इंतजार करती है। बस यहीं बात, पुरूष के दिल में घर कर जाती है। वैसे भी ये तो आपने सुना ही होगा कि मर्द के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है।

2. 
लड़कियां अक्सर आधी रात को कॉल करके प्यार जताती हैं जो उन्हें प्यार करने पर मजबूर कर देता है। कई बार आप अपने दोस्तों के साथ होते हैं लेकिन आपको उनसे बात करना पसंद आता है और आप अनजाने में ही उनकी ओर आकर्षित होते जाते हैं। कई बार तो लड़कियां आधी रात को कॉल करके ये बोलती हैं कि आपकी आवाज़ सुनने का मन है। इससे लड़कों को उनकी लाइफ में अपनी अहमियत समझ में आती है।

3. 
किसी भी लड़की के किस करने का अंदाज ही कई लड़कों को टेम्परेरी रिलेशन से परमानेंट रिलेशन में ट्रांसफर कर देता है। किस करने के बाद लड़कियों का शर्माना और उसके बाद नज़रे छुपाना सबसे ज्यादा कातिलाना होता है। लेकिन लड़कियों को दरअसल इस बारे में कुछ पता ही नहीं होता है वो नेचुरल तरीके से ही ऐसा करती हैं।


4. लड़कियों का अपने पार्टनर के साथ बिस्तर पर साथ बहुत ही सुहाना पल होता है, खासकर तब, जब वो खुद से आगे बढ़ती हैं और लवमेकिंग करने के लिए पहल करती हैं। पुरूषों को ये बात बहुत ही अच्छी लगती है। 
5. जब लड़कियां किसी की मदद को आगे बढ़ती हैं तो लड़कों के दिल में उनके लिए अलग सा स्थान बन जाता है। जैसे- किसी महिला की उस समय मदद करना जब कोई उसके साथ न हों, एनजीओ के बच्चों के साथ समय बिताना, वृद्धाश्रम जाना आदि। ऐसे में लड़कों के लिए उनके प्रति लस्ट की भावना न रहकर सम्मान और प्रेम की भावना आ जाती है। 

6. जब वो आपकी बात को ध्यान से सुनती हैं लड़कियां अच्छी वक्ता के साथ अच्छी श्रोता भी होती हैं, उनका यहीं गुण उन्हें लड़कों के लिए खा बना देता है। जो लड़की अच्छी तरह से बात सुनती है उसके लिए लड़के के मन में अपनेपन की भावना आ जाती है और यहीं बात उसके दिल में उसकी जगह बना देती है। अगर आप भी किसी का दिल चुराना चाहते हैं तो अच्छा श्रोता बन जाइए, कमाल हो जाएगा 
7. लड़कियों का प्यार से केयर करना उन्हें लड़कों के जीवन में खास बना देता है। इससे लड़कों को उनके साथ अपनेपन का एहसास होता है। 
8. कन्फ्यूस होना क्या आपको लड़कियों का कन्फ्यूस होना क्यूट नहीं लगता है? जब वो बहुत मग्न होती हैं, भौं ऊपर और माथे पर सिकुड़न लिए परेशान घूम रही होती हैं तब उनका अंदाज, लड़कों को बहुत प्यारा लगता है। 
9. लड़कियों का अचानक से गले लगना, आपको उन पर प्यार उड़ेलने के लिए मजबूर कर देता है। आप समझ ही नहीं पाते हैं और वो अचानक से आपके गले लग जाती है, जब कि उससे पहले वो परेशान होती हैं। 
10  लड़कियां बहुत ही प्यार और पूरे एहसान की भावना से मदद मांगती हैं और ऐसे में मदद करके लड़के को अच्छा लगता है साथ ही उसके अंदर प्यार की भावना भी जाग जाती है।

No comments:

Post a Comment

chitika1

azn

Popular Posts